आइए जानते हैं हार्ट को सुरक्षित रखने वाले योग कौन से हैं?
1. ताड़ासन है प्रभावी
यह योग ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है। साथ ही हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने में प्रभावी हो सकता है।
इसे करने के लिए सबसे पहले समतल सतह पर योगा मैट बिछाएं और उसके ऊपर खड़े हो जाएं, अब अपनी मुद्रा को सीधा रखें।
अपने पैरों को एक साथ रखें और धीरे-धीरे अपनी दोनों हथेलियों को एक साथ लाएं, उन्हें आपस में जोड़ें।
जैसे ही आप सांस लें, अपनी आपस में जुड़ी हुई भुजाओं को अपने सिर के ऊपर तक फैलाएं, अपनी हथेलियों को ऊपर की ओर धकेलें।
सांस छोड़ें और ऊपर देखें और अपने सिर को कंधों पर वापस लाते हुए अपनी गर्दन की मांसपेशियों को खींचें।
इस स्थिति में करीब 10 सेकंड तक रहें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
2. तक्तासन या कुर्सी मुद्रा
यह कोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे हार्ट अटैक के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है।
इस योग को करने के लिए सबसे पहले ताड़ासन मुद्रा में खड़े हो जाएं।
इसके बाद अपने घुटनों को आगे की ओर मोड़ें। साथ ही अपने कूल्हों को पीछे की ओर ले जाएं।
जैसे ही आप “कुर्सी की स्थिति” में होते हैं, अपनी दोनों भुजाओं को हवा में ऊपर उठाएं।
अब अपनी भुजाओं के अंदरूनी हिस्से से अपने कानों छुएं। यह सुनिश्चित करें कि आपके कंधे तना हुआ न हों
इस स्थिति में 10 सेकंड तक रहें और अपने शरीर को ऊपर की ओर खींचें।
जैसे ही आप सांस लेने का अभ्यास करते हैं, अपने हाथों को छोड़ दें और धीरे-धीरे प्रारंभिक स्थिति में वापस आ जाएं।