मुंबई में नगालैंड के मंत्री तेमजेन के खिलाफ जाँच पड़ताल शुरू

मुंबई में नगालैंड के मंत्री तेमजेन के खिलाफ जाँच पड़ताल शुरू :-राज्य में 125 करोड़ निवेश का मामला; कंपनी का आरोप- इन्वेस्टमेंट के बाद दूरी बनाई तेमजेन इम्ना अलोंग नगालैंड में कैबिनेट मंत्री और भाजपा सांसद हैं। मुंबई पुलिस ने नगालैंड के कैबिनेट मंत्री और भाजपा सांसद तेमजेन इम्ना अलोंग के खिलाफ एक कंपनी से जुड़े निवेश विवाद मामले में जांच शुरू की है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंगलवार (10 सितंबर) को बॉम्बे हाई कोर्ट में इसकी जानकारी दी। यह जांच जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की बेंच के आदेश के बाद शुरू की गई है। मुंबई स्थित कंपनी हेजल मर्केंटाइल लिमिटेड ने उनके खिलाफ याचिका लगाई है। कंपनी का आरोप है कि उसने तेमजेन के कहने पर नगालैंड में 125 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए थे।हालांकि, सभी सप्लाई कमिटमेंट्स को पूरा करने और चालान जारी करने के बाद अलॉन्ग ने कंपनी के लोगों से दूरी बना ली। मामला 2015 का है। तब तेमजेन किसी पद पर नहीं थे। कंपनी ने 9 फरवरी, 2024 को EOW में शिकायत दर्ज कराई थी।

मुंबई में नगालैंड के मंत्री तेमजेन के खिलाफ जाँच पड़ताल शुरू :-  तेमजेन इम्ना अलोंग उम्र: 44 साल टूरिज्म एंड हायर एजुकेशन मिनिस्टर, नगालैंड 2013 में भाजपा जॉइन की। 15 जनवरी, 2020 से 25 सितंबर, 2023 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहें। 2018 से मंत्री और अलॉगटाकी सीट से विधायक हैं। नॉर्थ ईस्ट से हाने के बावजूद हिंदी अच्छी बोलते हैं। अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण हिंदी राज्यों में पॉपुलर हैं।  तेमजेन के कैबिनेट मंत्री के पद पर रहने के कारण मुंबई पुलिस के STF के डिप्टी पुलिस कमिश्नर संग्रामसिंह निशानदार ने 24 जून, 2024 को नगालैंड लोकायुक्त को मामले पर विचार के लिए शिकायत भेजी। बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अतिरिक्त लोक अभियोजक क्रांति ने बताया कि नगालैंड लोकायुक्त की तरफ से जवाब मिल गया है।

मुंबई में नगालैंड के मंत्री तेमजेन के खिलाफ जाँच पड़ताल शुरू :- लोकायुक्त की तरफ से कहा गया कि कथित लेनदेन अलॉन्ग के कैबिनेट मंत्री बनने से पहले हुए थे, इसलिए यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। लोकायुक्त के जवाब के बाद STF EOW ने मामले की जांच शुरू की। तेमजेन सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं तेमजेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे पोस्ट के जरिए राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। नगालैंड के मिनिस्टर तेमजेन इम्ना अलोंग नॉर्थ ईस्ट के उन नेताओं में से हैं, जो हिंदी बेल्ट में भी पॉपुलर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह अपने राज्य के बारे में भी पोस्ट करते हैं और नगालैंड की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। तेमजेन PM मोदी को गुरुजी कहते हैं। उन्होंने वर्ल्ड पॉपुलेशन डे पर लोगों से खुद की तरह सिंगल रहने की अपील की थी।

READ MORE :-https://sarkariejob.org/if-we-divide-then-those-who-divide-will-organize-the-gathering/

 

Leave a Comment