अगर आप भी बैली फैट कम करना चाहते हैं तो फैट बर्न के लिए अपनाएं यह नुस्खा
फैट बर्न के लिए अपनाएं यह नुस्खा
अगर आप अपने पेट की चर्बी से बेहद परेशान हैं तो घरेलू उपायों की मदद से इसे कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है, बस आपको अपने किचन से कुछ मसाले लेने होंगे और उनसे तैयार पाउडर का इस्तेमाल करना होगा। पेट की बढ़ती चर्बी को कम करने में यह नुस्खा कुछ हद तक आपकी मदद कर सकता है।
बेली फैट के लिए खाएं यह चीज
इसके लिए आपको एक चम्मच दालचीनी, शहद, अदरक, हल्दी, दो इलायची और थोड़ा नींबू का रस एक साथ लेना होगा। इसके बाद इन सभी चीजों को एक साथ अच्छे से मिला लेना है। अब यह तैयार मिश्रण खाने के लिए उपयुक्त है। इसके दो चम्मच चूर्ण को रोजाना दोपहर और रात के खाने के बाद एक गिलास पानी के साथ लेना चाहिए। इस नुस्खे की मदद से आप अपनी पेट की बढ़ी हुई चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं।
अगर आप भी बैली फैट कम करना चाहते हैं तो फैट बर्न के लिए अपनाएं यह नुस्खा
बेली फैट कम करने के लिए अन्य तरीके
यदि आप बेली फैट को कम करने के लिए कोई नुस्खा नहीं आजमाना चाहते हैं, तो इसके विकल्प में आप वर्क आउट का चयन कर सकते हैं। आप सुबह और शाम के वक्त रोज पेट कम करने वाली एक्सरसाइज जैसे कार्डियो वर्कआउट, लेग इन एंड आउट, लाइंग लेग रैजेस इत्यादि का सहारा ले सकते हैं। इन एक्सरसाइज की मदद से आप फैट की समस्या से जल्द ही निजात पा सकते हैं। इसके आलावा आपको अपनी डाइट में भी उन आहार को शामिल करना चाहिए, जिनमें फैट, वसा और कैलोरी की मात्रा बहुत कम हो
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में बताया गया नुस्खा केवल एक जानकरी के रूप में साझा किया गया है। इसे डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं समझना चाहिए। किसी भी तरह की बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए आप स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही कोई उपचार अपनाएं और खुद को स्वस्थ रखने में अपनी मदद करें।